अयोध्या राम मंदिर चंदा मामले में आज अहम दिन, आरोपियों की पेशी और याचिकाओं पर सुनवाई

Rupa Kumari | June 29, 2026 | 10:02 AM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : अयोध्या राम मंदिर चंदा मामले को लेकर सोमवार का दिन अहम माना जा रहा है। मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई जाएगी। इस बीच, राम मंदिर से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और चंदे के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर दायर याचिकाओं पर भी आज सुनवाई प्रस्तावित है। याचिकाकर्ताओं ने मामले की स्वतंत्र जांच और ऑडिट कराने की मांग उठाई है।

राजनीतिक बयानबाजी भी तेज

मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों की प्राथमिकता पहले “नेशन फर्स्ट” बताई जाती थी, उनके लिए अब “डोनेशन फर्स्ट” हो गया है। मामले में जांच की मांग को लेकर विभिन्न स्तरों पर याचिकाएं दायर की गई हैं। याचिकाओं में वित्तीय लेनदेन की जांच, ऑडिट और पूरे मामले की निष्पक्ष पड़ताल की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें: वॉच टावर निरीक्षण के दौरान वज्रपात से फॉरेस्ट गार्ड की मौत, दो वनकर्मी घायल

आरोपियों के ठिकानों पर हुई थी छापेमारी

सूत्रों के अनुसार, रविवार को पुलिस ने मामले से जुड़े आरोपियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। तलाशी अभियान स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में चलाया गया। जांच एजेंसियां मामले से जुड़े अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की जांच अभी जारी है और संबंधित न्यायालयों में सुनवाई के बाद ही स्थिति अधिक स्पष्ट हो सकेगी।

Share this news

संबंधित खबरें