जमशेदपुर: बिरसानगर में तेज रफ्तार 407 की टक्कर से कार घर में घुसी, बड़ा हादसा टला

Meenu | June 28, 2026 | 01:34 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-2, रोड नंबर-1 स्थित रिहायशी इलाके में शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। करीब रात 2 बजे तेज रफ्तार 407 वाहन ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 407 वाहन सड़क पर ही 360 डिग्री घूम गया, जबकि टक्कर लगने के बाद कार बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए सीधे घर की चौखट तक जा पहुंची। इस हादसे में घर की दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मलबा घर के अंदर तक फैल गया।

यह भी पढ़ें :झारखंड: सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 1,042 नए सहायक आचार्य, कल खेलगांव में सीएम हेमंत सोरेन सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

तेज धमाके से दहशत, इलाके में अफरा-तफरी

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ समय के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों और वाहन की गति की जांच कर रही है।

स्पीड ब्रेकर और निगरानी की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा क्षेत्र रिहायशी है, इसके बावजूद यहां से भारी वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं। सड़क संकरी होने और किनारे वाहन खड़े रहने के कारण दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है। बस्तीवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर, बैरिकेडिंग और नियमित ट्रैफिक निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Share this news

संबंधित खबरें