मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गया सेंट्रल जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट निलंबित, अपराधियों से सांठगांठ के आरोप

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :गया सेंट्रल जेल में तैनात डिप्टी सुपरिटेंडेंट सुदर्शन प्रसाद सिंह को गृह एवं कारा विभाग ने गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय खुदीराम बोस केंद्रीय कारा, मुजफ्फरपुर निर्धारित किया गया है। गृह विभाग के अनुसार, अधिकारी पर जेल नियमों की अनदेखी, ड्यूटी में लापरवाही और अपराधियों से कथित सांठगांठ जैसे गंभीर आरोप हैं। प्रारंभिक जांच में शिकायतों को गंभीर मानते हुए यह कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें :दानापुर में पूर्व पार्षद के घर पर हमला, फायरिंग और धमकी देने का आरोप

जेल सुरक्षा पर उठे सवाल

विभाग का कहना है कि उनके कार्यकाल के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हुई। 16 जुलाई को हुई तलाशी के दौरान एक बंदी के पास से गांजा बरामद होने के बाद मामला और गंभीर हो गया। आरोप है कि जेल अधीक्षक द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा, बाहरी लोगों और कैदियों के परिजनों को बिना रजिस्टर एंट्री के मिलने देने जैसे नियम उल्लंघन भी सामने आए हैं।

कर्मचारियों और कैदियों से दुर्व्यवहार के आरोप

कई कर्मचारियों ने भी शिकायत की है कि अधिकारी नियमों का पालन कराने वालों पर दबाव बनाते थे और अभद्र व्यवहार करते थे। कुछ कैदियों के साथ मारपीट के आरोप भी लगाए गए हैं।

विभागीय जांच जारी

गृह विभाग ने मामले की विस्तृत विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो सेवा से बर्खास्तगी सहित कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

https://samacharpost.live/2026/06/danapur-former-councillor-house-attack-firing-extortion/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment