मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद में केबल चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, BCCL कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :जिले के कतरास स्थित सोनारडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात केबल चोरी का विरोध करना BCCL के एक कर्मचारी को भारी पड़ गया। चोरी का विरोध करने पर अपराधियों ने पंप ऑपरेटर उमेश रविदास पर गोली चला दी। गोली उनके पैर में लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए BCCL के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे कुछ अपराधी इलाके में केबल चोरी करने पहुंचे थे। उस समय ड्यूटी पर तैनात पंप ऑपरेटर उमेश रविदास ने चोरी का विरोध किया। आरोप है कि इसी दौरान अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें :राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026: सिमडेगा कॉलेज को मिली जिला व राज्य स्तरीय आयोजन की जिम्मेदारी

पुलिस ने दो संदिग्धों को लिया हिरासत में

गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं BCCL कर्मचारियों में भी घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और BCCL प्रबंधन सक्रिय हो गया। धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

घायल कर्मचारी का बयान दर्ज करेगी पुलिस

BCCL प्रबंधन घायल कर्मचारी का बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया में जुटा है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विधायक ने की त्वरित कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक शत्रुघ्न महतो भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

https://samacharpost.live/2026/06/simdega-college-to-host-district-and-state-childrens-science-congress-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment