कांड्रा पुलिस ने गुम हुए 5 मोबाइल खोजकर मालिकों को सौंपे

Meenu | June 24, 2026 | 03:04 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,सरायकेला :सरायकेला जिले के कांड्रा थाना पुलिस को गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता मिली है। प्रोजेक्ट डिवाइस अभियान के तहत पुलिस ने डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम और सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से पांच मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें :कैशबैक व कार्ड बंद का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

CEIR पोर्टल से मिली मदद

पुलिस के अनुसार जिले में मोबाइल गुम होने की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रोजेक्ट डिवाइस चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कांड्रा थाना में दर्ज शिकायतों के आधार पर तकनीकी सहायता से मोबाइल फोन की ट्रैकिंग की गई। CEIR पोर्टल की मदद से पांच मोबाइल सफलतापूर्वक रिकवर किए गए।

थाना परिसर में सौंपे गए मोबाइल

बुधवार को कांड्रा थाना परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए। लंबे समय से मोबाइल खोने से परेशान लोगों के चेहरे पर मोबाइल वापस मिलने के बाद खुशी देखी गई। लाभुकों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

कांड्रा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज करें और CEIR पोर्टल पर भी जानकारी उपलब्ध कराएं। पुलिस का कहना है कि समय पर शिकायत मिलने से मोबाइल बरामद होने की संभावना अधिक होती है। पुलिस ने बताया कि प्रोजेक्ट डिवाइस अभियान के तहत मोबाइल रिकवरी की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि गुम हुए मोबाइल उनके असली मालिकों तक वापस पहुंचाए जा सकें।

Share this news

संबंधित खबरें