Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में एक आयरन दुकान के बाहर रखी एचआर शीट (चदरा) चोरी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, पंडरा निवासी अमित कुमार गुप्ता की पिस्का मोड़-ईटकी रोड स्थित एक आयरन दुकान है। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि दो व्यक्ति दुकान के बाहर रखी सिकड़ से बंधी एचआर शीट को एक टेंपो में लोड कर रहे थे।इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर इस गतिविधि पर पड़ी। उन्होंने तुरंत दुकान संचालक को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मामला सामने आया। दुकान मालिक के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और टेंपो समेत दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें: रिंग रोड पर स्कूटी सवार युवक से मारपीट, एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ FIR दर्ज
मामला दर्ज, जांच जारी
शिकायत के अनुसार, चोरी के प्रयास में एक टेंपो का उपयोग किया जा रहा था, जिसमें दुकान का सामान लोड किया जा रहा था। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर सुखदेवनगर थाना पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

