मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

इंसाफ की मांग को लेकर बच्ची के साथ मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, 4 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित सिमराही दुर्गा मंदिर के पास मंगलवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। सुबह करीब 4 बजे एक महिला अपनी छोटी बच्ची को गोद में लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, प्रशासन के प्रयास जारी

महिला का आरोप: पति ने दूसरी शादी कर घर से निकाला

टावर पर चढ़ी महिला की पहचान गुड्डी देवी के रूप में हुई है। उसने बताया कि करीब 10 साल पहले दिल्ली-गुरुग्राम में मजदूरी के दौरान उसकी मुलाकात मोतीपुर निवासी अमरेंद्र ठाकुर से हुई थी। दोनों ने लव मैरिज की थी और उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक 12 साल का बेटा भी शामिल है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली और उसे घर से निकाल दिया। वह लंबे समय से न्याय के लिए पुलिस और प्रशासन के चक्कर लगा रही थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

मौके पर पहुंची पुलिस, समझाकर नीचे उतारा गया

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के जरिए महिला से बातचीत की और उसे समझाने की कोशिश की।

डीएम-एसपी को बुलाने की मांग पर अड़ी रही महिला

महिला लगातार इस बात पर अड़ी रही कि जिला अधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) मौके पर आएं और उसे न्याय का भरोसा दें, तभी वह टावर से नीचे उतरेगी। करीब चार घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन की समझाइश और आश्वासन के बाद महिला अपनी बच्ची के साथ सुरक्षित नीचे उतर आई।

https://samacharpost.live/2026/06/bokaro-gomia-girl-climbs-mobile-tower-demanding-boyfriend-release/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment