मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

विक्रमशिला सेतु और सड़कों की मरम्मत को लेकर RJD का सरकार पर हमला, ‘टांका टेक्नोलॉजी’ पर उठाए सवाल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना : बिहार में सड़क और पुलों की गुणवत्ता को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए सड़क मरम्मत कार्यों और विक्रमशिला सेतु की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। RJD ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि विक्रमशिला सेतु की मरम्मत के बाद अब राज्य सरकार सड़कों की मरम्मत में भी केवल “टांका टेक्नोलॉजी” का इस्तेमाल कर रही है। पार्टी ने इसे स्थायी समाधान के बजाय अस्थायी और दिखावटी व्यवस्था करार दिया है।

सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में RJD ने सत्तारूढ़ गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि बिहार के संसाधनों और सरकारी खजाने का दुरुपयोग किया जा रहा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के मामलों पर कार्रवाई करने के बजाय सत्ता पक्ष के नेता अपने-अपने राजनीतिक हित साधने में लगे हुए हैं।

सम्राट चौधरी के बयान पर भी कसा तंज

RJD ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के “पूरा सफाया होगा” वाले बयान का हवाला देते हुए सरकार पर कटाक्ष किया। पार्टी ने कहा कि सफाया भ्रष्टाचार का नहीं, बल्कि सरकारी संसाधनों का किया जा रहा है। भागलपुर को उत्तर बिहार से जोड़ने वाला विक्रमशिला सेतु पिछले कुछ समय से मरम्मत और रखरखाव को लेकर चर्चा में रहा है। विपक्षी दल लगातार सेतु की स्थिति और मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा 2026: अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की बड़ी सुविधा, 23-24 जून को चलेंगी 13 स्पेशल ट्रेनें

राजनीतिक बयानबाजी तेज

सड़क और पुलों के रखरखाव को लेकर विपक्ष और सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जहां RJD सरकार पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है, वहीं सरकार की ओर से इन आरोपों पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बिहार में आगामी राजनीतिक गतिविधियों के बीच सड़क, पुल और बुनियादी ढांचे का मुद्दा एक बार फिर सियासी बहस के केंद्र में आ गया है।

https://samacharpost.live/2026/06/tej-pratap-yadav-files-fir-against-pa-over-theft-of-cash-and-valuables-patna/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment