मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना में तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, इलाज के दौरान मौत; परिवार में मचा कोहराम

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। एनएच-139 पर आंध्र चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जयराम कुमार (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिक्रम थाना क्षेत्र के मनेर तेलपा गांव का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, जयराम अपनी बाइक से नौबतपुर की ओर घर लौट रहा था। इसी दौरान आंध्र चौकी के पास सामने से आ रहे बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें :BPSC 70वीं फाइनल रिजल्ट जारी: टॉप-100 में बेटियों का दबदबा, 593 अंकों के साथ श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपर

टक्कर इतनी जोरदार कि सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उठाकर बिक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बिक्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई गई है। फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

https://samacharpost.live/2026/06/bpsc-70th-result-shraddha-pandey-topper-top-100-girls/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment