मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: देशभर में उत्साह, PM मोदी ने दिया ‘स्वस्थ जीवन’ का संदेश; बिहार में CM सम्राट चौधरी ने किया नेतृत्व

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 आज दुनिया के 190 से अधिक देशों में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” रखी गई है। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर करीब 35 हजार लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने योग को स्वस्थ जीवन और मानसिक संतुलन का माध्यम बताते हुए लोगों को नियमित अभ्यास की सलाह दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि बेहतर जीवन, दीर्घायु और मानसिक शांति का मार्ग है।

यह भी पढ़ें :NEET री-परीक्षा आज: पटना में 46 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, ट्रैफिक रूट बदला, कोचिंग संस्थान बंद

बिहार में राज्यस्तरीय योग कार्यक्रम, CM सम्राट चौधरी ने किया नेतृत्व

बिहार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर (कंकड़बाग) में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास किया और कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने योग को भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार बताया। उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का मार्ग है और यह स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरा विश्व इसे अपनाकर स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोगों से अपील की कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर “स्वस्थ, समृद्ध और विकसित बिहार” के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि यदि हर नागरिक योग को अपनाए तो समाज अधिक स्वस्थ और उत्पादक बन सकता है।

स्कूल पाठ्यक्रम में योग शामिल करने की मांग

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि योग को बिहार के स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। उनका कहना है कि इससे बच्चों में अनुशासन, स्वास्थ्य जागरूकता और संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, ललन सिंह सहित कई सांसदों और जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में योग शिविरों में हिस्सा लिया और लोगों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।

https://samacharpost.live/2026/06/neet-re-exam-2026-patna-traffic-update-coaching-closed/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment