मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

NEET री-परीक्षा आज: पटना में 46 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, ट्रैफिक रूट बदला, कोचिंग संस्थान बंद

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :NEET UG 2026 री-परीक्षा को लेकर आज पूरे बिहार में प्रशासन हाई अलर्ट पर है। राज्य के 35 शहरों में बनाए गए 331 परीक्षा केंद्रों पर कुल 1,56,061 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। राजधानी पटना में 95 केंद्रों पर सबसे अधिक 46,029 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, सघन जांच और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए विशेष निगरानी टीमों को तैनात किया है।

यह भी पढ़ें :RE-NEET परीक्षा आज: रांची के 21 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, 500 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात

पटना में ट्रैफिक रूट में बड़े बदलाव

परीक्षा के मद्देनजर पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं ताकि परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

  • धनकी मोड़ से आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को अब जीरो माइल, न्यू बाइपास और भूतनाथ रोड होते हुए ओल्ड बाइपास की ओर डायवर्ट किया गया है
  • बस, पिकअप और भारी वाहनों को न्यू बाइपास–मीठापुर रूट से गुजरने का निर्देश दिया गया है

प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय से पहले घर से निकलने और नए ट्रैफिक रूट का पालन करने की अपील की है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने सभी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। इसके साथ ही रेलवे ने विभिन्न रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।

परीक्षा के दौरान कोचिंग संस्थान बंद

परीक्षा की पारदर्शिता और शांति बनाए रखने के लिए पटना के सभी कोचिंग संस्थान आज बंद रखे गए हैं। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

https://samacharpost.live/2026/06/re-neet-exam-ranchi-security-arrangements-21-centers/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment