मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जसीडीह बाईपास लाइन निर्माण कार्य का असर, 22 और 23 जून को कई ट्रेनें रद्द; यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : आसनसोल मंडल के अंतर्गत देवघर लिंक केबिन और कुमड़ाबाद रोहिणी सेक्शन के बीच जसीडीह बाईपास लाइन निर्माण कार्य के कारण 22 और 23 जून को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे द्वारा प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (Pre-NI) और नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे कई ट्रेनों को रद्द, आंशिक रूप से संचालित या नियंत्रित किया जाएगा।

22 और 23 जून को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे के अनुसार 22 और 23 जून को अंडाल-जसीडीह, जसीडीह-अंडाल, जसीडीह-बांका और बांका-जसीडीह पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा 22 जून को जसीडीह-झाझा, झाझा-जसीडीह, आसनसोल-जसीडीह, जसीडीह-किऊल और किऊल-जसीडीह ट्रेनों का संचालन भी नहीं होगा। वहीं 23 जून को देवघर-झाझा ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया है।

कई ट्रेनों का बदला जाएगा परिचालन

रेलवे ने बताया कि बर्द्धमान-झाझा ट्रेन 22 जून को केवल आसनसोल तक ही चलेगी। वहीं झाझा-बर्द्धमान ट्रेन 23 जून को आसनसोल से अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी। इसके अलावा दुमका-जसीडीह, जसीडीह-दुमका, रामपुरहाट-जसीडीह, जसीडीह-रामपुरहाट और पटना-देवघर ट्रेनों का परिचालन भी आंशिक रूप से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: NEET अभ्यर्थियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, प्रयागराज से गोरखपुर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोका जाएगा

निर्माण कार्य के दौरान जसीडीह-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन को जसीडीह स्टेशन पर करीब 20 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही धनबाद-पटना एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल-डानकुनी स्पेशल और हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को भी 20 से 30 मिनट तक रास्ते में रोका जा सकता है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति रेलवे के आधिकारिक पूछताछ माध्यमों से अवश्य जांच लें। रेलवे ने इस अस्थायी असुविधा के लिए यात्रियों से खेद भी व्यक्त किया है।

https://samacharpost.live/2026/06/seraikela-road-accident-cook-subodh-pramanik-killed-by-unknown-vehicle/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment