मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

NEET अभ्यर्थियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, प्रयागराज से गोरखपुर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : NEET परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 20 और 21 जून को विशेष अनारक्षित परीक्षा ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसके साथ ही 21 जून को तीन नियमित ट्रेनों का वाराणसी सिटी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव भी दिया जाएगा।

परीक्षा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 05162 प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन का संचालन 20 जून को किया जाएगा। यह ट्रेन रात 8 बजे प्रयागराज रामबाग से रवाना होगी और विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 9 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन झूसी, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, वाराणसी सिटी, सारनाथ, औड़िहार, नंदगंज, गाजीपुर सिटी, यूसुफपुर, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, शामकौड़िया, मसरख, दिघवा दुबौली, गोपालगंज, थावे, सासामुसा, तमकुही रोड, पडरौना, कप्तानगंज और पिपराइच स्टेशनों पर ठहरेगी।

सभी कोच होंगे अनारक्षित

रेलवे के अनुसार इस विशेष ट्रेन के सभी डिब्बे अनारक्षित श्रेणी के होंगे, जिससे अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं आसानी से यात्रा कर सकेंगे। रेलवे का उद्देश्य परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में मदद करना है।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव के बाद सरयू राय का बड़ा सुझाव, बोले- कांग्रेस के बिना भी सरकार चला सकते हैं हेमंत सोरेन

तीन ट्रेनों को मिलेगा अतिरिक्त ठहराव

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 21 जून को गाड़ी संख्या 19489, 11071 और 15268 को वाराणसी सिटी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था से परीक्षा के दौरान यात्रियों का दबाव कम होगा और छात्रों को यात्रा में सहूलियत मिलेगी। रेल प्रशासन ने अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे रेलवे द्वारा संचालित विशेष ट्रेन और अतिरिक्त ठहराव की सुविधा का लाभ उठाकर अपनी यात्रा को सुगम बनाएं।

https://samacharpost.live/2026/06/saryu-rai-advice-hemant-soren-remove-congress-jharkhand-government/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment