Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार के औरंगाबाद जिले में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से रांची जा रही रेखा बस सर्विस मदनपुर थाना क्षेत्र के पहारचापी मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर सड़क निर्माण कार्य में लगे डंपर से पीछे से टकरा गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 22 से अधिक लोग घायल हो गए।
मृतक की पहचान, फार्मा कंपनी में कार्यरत थे यात्री
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी 35 वर्षीय बाबू विवेक सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे एक फार्मा कंपनी में कार्यरत थे और अपने सहयोगी के साथ रांची जा रहे थे। बस सोमवार रात वाराणसी से रवाना हुई थी और मंगलवार तड़के करीब 2 बजे यह दुर्घटना हुई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरंगाबाद में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: वायुसेना के विशेष विमान से रांची पहुंचे NEET-UG के प्रश्न पत्र, एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

NH-19 पर कुछ देर बाधित रहा यातायात
हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन बहाल कराया। मदनपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

