मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

ड्यूटी से घर लौट रहे डीसीएलआर कार्यालय के ऑपरेटर की सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : अररिया जिले में सोमवार देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में डीसीएलआर कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह कार्यालय से ड्यूटी पूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय कौशल कुमार मंडल के रूप में हुई है, जो अररिया डीसीएलआर कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। वह पलासी प्रखंड के पकड़ी गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौटते समय जोकीहाट-अररिया फोरलेन पर बैरगाछी के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कौशल कुमार मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जैसे ही कौशल कुमार मंडल का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पकड़ी पहुंचा, पूरे गांव में मातम छा गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक उनके घर पहुंचे। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

कौशल कुमार मंडल अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां मंजू देवी और पत्नी सोनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड में सियासी हलचल तेज, NDA विधायक रेडिसन ब्लू में ठहरे, INDIA गठबंधन की आज अहम बैठक

फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन एवं उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक का पता लगाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/06/jharkhand-rajya-sabha-election-2026-nda-india-alliance-strategy-parimal-nathwani/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment