मंत्री हफिजुल हसन एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर, मेदांता अस्पताल में भर्ती

  • तबीयत बिगड़ने पर एयर एंबुलेंस से ले जाया गया दिल्ली

Samachar Post डेस्क, रांची : झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई थी। डॉक्टरों की सलाह पर शुक्रवार को उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया।

रांची पारस अस्पताल में हुई थी भर्ती

गुरुवार को हालत बिगड़ने पर हसन को रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनका ब्लड प्रेशर काफी लो हो गया था और पल्स रेट सामान्य से नीचे चला गया था। स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें :झारखंड शराब घोटाला : नविन केडिया, विकास अग्रवाल समेत छत्तीसगढ़ के 6 लोगों को ACB का समन

बेटे, भाई और निजी सचिव साथ

मंत्री हफिजुल हसन के साथ उनके बेटे, भाई और निजी सचिव भी दिल्ली रवाना हुए हैं।

हाल ही में हुई थी बायपास सर्जरी

कुछ दिन पहले उनकी बायपास सर्जरी हुई थी, जो सफल रही थी। इसके बावजूद उनकी तबीयत में फिर से गिरावट आई है, जिसके चलते उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने ली थी सेहत की जानकारी

गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री पारस अस्पताल पहुंचे थे और मंत्री हसन की सेहत के बारे में जानकारी ली थी। फिलहाल दिल्ली के मेदांता अस्पताल में डॉक्टर और परिजन उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं।

Share this news

संबंधित खबरें