मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

एनजीटी की रोक के बावजूद धनबाद में जारी बालू तस्करी, खनन विभाग ने दो वाहन किए जब्त

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की रोक के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन और परिवहन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार सुबह खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध दस्तावेज के बालू ढो रहे दो वाहनों को जब्त कर लिया। खनन विभाग की टीम ने बस स्टैंड के पास विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की गई, जिसमें दो वाहनों पर करीब 200 घनफीट बालू लदा पाया गया। जांच के दौरान वाहन चालक बालू परिवहन से संबंधित वैध चालान या अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया।

जांच में सामने आया अवैध परिवहन का मामला

अधिकारियों के अनुसार जब्त वाहनों में लदे बालू के परिवहन से जुड़े कोई वैध कागजात उपलब्ध नहीं थे। प्रारंभिक जांच में मामला अवैध बालू ढुलाई का पाया गया है। इसके बाद वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खनन विभाग का कहना है कि एनजीटी की रोक के बावजूद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अवैध बालू खनन और परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर विशेष जांच और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज: रांची में तापमान 4 डिग्री गिरा, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

खनन विभाग और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान खनन निरीक्षक श्याम नंदन सिंह, ब्रह्मदेव यादव समेत खनन विभाग की टीम और पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। टीम ने मौके पर वाहनों की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने कहा कि बिना चालान खनिज परिवहन और अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में नियमित जांच अभियान चलाए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/06/jharkhand-weather-update-rain-thunderstorm-orange-alert-ranchi-temperature-drop-june-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment