मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बारात से लौट रही बस पलटी, दो की मौत, 36 से अधिक घायल; कई की हालत गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। अमरापाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगरसी मालीपाड़ा गांव के पास बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 36 से अधिक लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बारात से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बस गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी क्षेत्र से बारात लेकर लौट रही थी। बस में बड़ी संख्या में बाराती सवार थे। सिंगरसी मालीपाड़ा गांव के समीप अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। बस पलटते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग वाहन के अंदर फंस गए। दुर्घटना में परियारदहा (महेशपुर) निवासी आलेन मुर्मू (पिता– बजार मुर्मू) और राजेश टुडू (पिता– मुंशी टुडू) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई।

ग्रामीणों ने संभाला राहत कार्य

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से बड़ा नुकसान टल गया। घायलों को अमरापाड़ा और आसपास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किए जाने की भी सूचना है।

यह भी पढ़ें: चतरा में सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर घंटों सड़क जाम

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

https://samacharpost.live/2026/06/chatra-road-accident-youth-killed-family-protests-demand-compensation-job/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment