मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सम्राट चौधरी चीफ मिनिस्टर नहीं, चीप मिनिस्टर हैं’, तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान राज्य सरकार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “सम्राट चौधरी चीफ मिनिस्टर नहीं, चीप मिनिस्टर हैं”। इसके साथ ही उन्होंने एनडीए सरकार पर जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार आवास और सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता देकर बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों से लोगों का ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है।

आवास और सुरक्षा को लेकर सरकार पर साधा निशाना

मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सरकार बिना स्पष्ट मानकों और नियमों के अपने नेताओं एवं समर्थकों को सरकारी खर्च पर आवास, सुरक्षा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि पात्रता और आवश्यकता की अनदेखी कर कुछ लोगों को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं, जबकि आम जनता बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है। इस दौरान उन्होंने राबड़ी आवास से जुड़े मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। नेता प्रतिपक्ष ने NEET परीक्षा पेपर लीक, रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर चिंतित है, लेकिन सरकार इन विषयों पर गंभीरता नहीं दिखा रही है।

यह भी पढ़ें: शिवचंद्र राम को मनाने में जुटी राजद, इस्तीफा किया नामंजूर; MLC टिकट को लेकर बढ़ी थी नाराजगी

बिहार की आर्थिक स्थिति पर जताई चिंता

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बिहार की आर्थिक स्थिति चिंताजनक है और राज्य का खजाना खाली हो चुका है। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, छात्र और युवा सभी विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उनके अनुसार राज्य में भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी और प्रशासनिक अव्यवस्था बढ़ रही है, जबकि शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था की स्थिति भी लगातार चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

जनहित के मुद्दों पर फोकस की मांग

तेजस्वी यादव ने सरकार से जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की मांग करते हुए कहा कि बिहार को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो विकास, रोजगार, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करे। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनता की वास्तविक समस्याओं की अनदेखी कर रही है।

https://samacharpost.live/2026/06/rjd-rejects-shivchandra-ram-resignation-mlc-election-bihar/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment