मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सिंगापुर से लौटते ही सुरक्षा घटाने पर भड़के लालू, बोले- “जो करना है करे”

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : लालू प्रसाद यादव ने अपनी सुरक्षा श्रेणी घटाए जाने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सिंगापुर से लौटने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, सब पागल हो गए हैं। यह घृणा की राजनीति है। हम इसकी परवाह नहीं करते। जो करना है करे। सुरक्षा में कटौती को लेकर राजनीतिक बयानबाजी के बीच उनकी बेटी मीसा भारती ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को किसी विशेष सुरक्षा की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे बिहार की जनता के दिलों में बसते हैं। मीसा ने यह भी कहा कि जनता ही उनकी सबसे बड़ी सुरक्षा है और उन्होंने अपनी सुरक्षा वापस करने की बात भी कही।

आवास खाली करने को लेकर भी जारी है विवाद

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में राबड़ी देवी कौटिल्य नगर स्थित अपने नए निजी आवास का निरीक्षण करने पहुंची थीं। माना जा रहा है कि पटना के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड को खाली करने के बाद परिवार वहीं शिफ्ट हो सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। दरअसल, बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया था। इसके बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि वे आवास खाली नहीं करेंगी और यदि सरकार चाहती है तो बल प्रयोग कर खाली करवा सकती है। बाद में प्रशासन की ओर से उन्हें 15 दिनों के भीतर आवास खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया।

यह भी पढ़ें: विधान परिषद चुनाव: RJD ने सुनील सिंह पर लगाया दांव, नामांकन के साथ खत्म हुआ सस्पेंस

राजनीतिक बयानबाजी तेज

इस पूरे विवाद के बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी टिप्पणी करते हुए कहा था कि सरकारी बंगला किसी की निजी संपत्ति नहीं है और उसे लेकर मोह नहीं होना चाहिए। इसके बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। सुरक्षा में कटौती और सरकारी आवास विवाद को लेकर बिहार की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट बढ़ गई है, जबकि विपक्ष इसे राजनीतिक प्रतिशोध का मामला बता रहा है।

https://samacharpost.live/2026/06/bihar-mlc-election-2026-rjd-candidate-sunil-singh-files-nomination/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment