मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई टूरिस्ट बस, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 20 घायल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार के औरंगाबाद जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री घायल हो गए। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेड़िया और देव मोड़ के बीच स्थित भवानी होटल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश से आए करीब 40 श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर निकले थे और बोधगया से वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान उनकी टूरिस्ट बस आगे चल रहे एक ट्रक-ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।

तीन श्रद्धालुओं की मौके पर मौत

हादसे में आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जिले के रहने वाले 50 वर्षीय हजरतया, 43 वर्षीय फातमावती और 64 वर्षीय पशुलेट वेंकटेश की मौत हो गई। वहीं लगभग 20 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 7 से 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में सुभनमा, नरेंद्र रेड्डी और प्रसाद समेत कई यात्री शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें: बिहार विधान परिषद चुनाव: नामांकन का आखिरी दिन, RJD के उम्मीदवार पर बना सस्पेंस

राहत-बचाव में जुटे ग्रामीण और पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और तत्काल इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया। जिला परिषद सदस्य अनिल यादव ने भी राहत कार्य में सहयोग करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

गंभीर घायलों को गया रेफर

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक-ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद एनएच-19 पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

https://samacharpost.live/2026/06/bihar-legislative-council-election-2026-rjd-candidate-rohini-acharya-sunil-singh/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment