मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोवाली थाना प्रभारी पर बुजुर्ग से मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना प्रभारी पर एक बुजुर्ग के साथ कथित मारपीट और रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं। हेंसडा गांव निवासी श्यामा प्रसाद बेरा के पुत्र कर्ण बेरा ने जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

घर से उठाकर थाने ले जाने का आरोप

शिकायत के अनुसार, शनिवार रात कोवाली थाना पुलिस श्यामा प्रसाद बेरा को पूछताछ के लिए घर से थाने ले गई थी। परिजनों का आरोप है कि थाने में उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और मारपीट की गई, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार का कहना है कि बुजुर्ग की हालत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। कर्ण बेरा ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में उपचार के दौरान उनके पिता की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक थी। इसके बावजूद उन्हें अस्पताल से वापस थाने ले जाया गया। परिवार का कहना है कि उन्होंने इसका विरोध किया, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।

रिश्वत मांगने का भी आरोप

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि श्यामा प्रसाद बेरा के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलने के बावजूद उन्हें प्रताड़ित किया गया। कर्ण बेरा का दावा है कि उनके पिता को छोड़ने के बदले एक लाख रुपये की मांग की गई थी। परिवार ने मामले की शिकायत स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी भेजी है तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में दिल दहला देने वाली घटना, पिता पर तीन बेटियों की हत्या का आरोप

थाना प्रभारी ने आरोपों को किया खारिज

वहीं, कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि न तो किसी प्रकार की मारपीट की गई और न ही किसी से रिश्वत की मांग की गई है। मामला अब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच गया है। शिकायत और पुलिस पक्ष के अलग-अलग दावों के बीच प्रशासनिक जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोगों की नजर आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है।

https://samacharpost.live/2026/06/giridih-father-kills-three-daughters-with-sharp-weapon-turukdiha-village-accused-arrested/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment