गिरिडीह में दिल दहला देने वाली घटना, पिता पर तीन बेटियों की हत्या का आरोप

Rupa Kumari | June 8, 2026

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित तुरुकडीहा गांव से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी तीन बेटियों पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। वारदात के बाद पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

आरोपी पिता गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान नंदू यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उसने अपनी बेटियों पर हमला कर दिया। हमले में तीनों बच्चियों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें: रांची में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, तीन लोग गिरफ्तार

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ जीतबाहन उरांव और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी को हिरासत में लेकर बाद में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी जब्त कर लिया है। वहीं, तीनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पारिवारिक विवाद की आशंका

एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख जताया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

Share this news

संबंधित खबरें