मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

अस्पताल में खड़गे ने की इरफान अंसारी से मुलाकात, बोले स्वास्थ्य मंत्री- कठिन समय में मिला नया हौसला

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हुई मुलाकात को भावुक और प्रेरणादायक अनुभव बताया है। बेंगलुरु के एक अस्पताल में हुई इस मुलाकात के बाद अंसारी ने कहा कि खड़गे का आत्मीय व्यवहार और संवेदनशीलता उनके परिवार के लिए संबल साबित हुई।

परिवार के सदस्य का चल रहा है इलाज

डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि उनके परिवार के एक सदस्य का इलाज इन दिनों बेंगलुरु के एक अस्पताल में चल रहा है। इसी दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अपने पुत्र का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल में मौजूद अंसारी और उनके परिजनों से खड़गे ने मुलाकात कर मरीज की स्थिति की जानकारी ली और परिवार का मनोबल बढ़ाया।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी स्थायी जलापूर्ति, 8 जून से पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू

डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से भी की चर्चा

स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, खड़गे ने केवल औपचारिक मुलाकात तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन से भी बातचीत की। उन्होंने मरीज को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया और इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने देने की बात कही। डॉ. अंसारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के नेता का व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों की चिंता करना उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात ने कठिन समय में उनके परिवार को नया हौसला और सकारात्मक ऊर्जा दी।

कांग्रेस की संस्कृति का उदाहरण

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे का व्यवहार कांग्रेस की पारिवारिक और मानवीय कार्यशैली को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने कहा कि राजनीति में ऐसे अवसर कम देखने को मिलते हैं, जब कोई वरिष्ठ नेता व्यक्तिगत स्तर पर सहयोगियों और उनके परिवारों का हालचाल जानने पहुंचे। अंसारी ने इस मुलाकात को अपने जीवन के यादगार और प्रेरणादायक क्षणों में से एक बताया।

https://samacharpost.live/2026/06/jamshedpur-mgm-hospital-water-supply-project-subarnarekha-pipeline/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment