मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

खान सर की बढ़ीं मुश्किलें, फायर सेफ्टी उल्लंघन पर 15 दिन का नोटिस; नियम नहीं सुधरे तो बंद हो सकता है संस्थान

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना : चर्चित शिक्षक खान सर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पटना स्थित उनके कोचिंग संस्थान “खान ग्लोबल इंस्टीट्यूट” को फायर सेफ्टी मानकों के उल्लंघन के मामले में बिहार अग्निशमन सेवा विभाग ने 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के भीतर सुरक्षा संबंधी खामियां दूर नहीं की गईं तो संस्थान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। बिहार फायर सर्विस के डीआईजी मनोज कुमार नट ने बताया कि हालिया जांच में कोचिंग संस्थान में कई सुरक्षा संबंधी अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच के दौरान पाया गया कि छात्रों की सुरक्षा से जुड़े कई जरूरी अग्निशमन मानकों का पूरी तरह पालन नहीं किया गया है।

15 दिनों में सुधार नहीं हुआ तो हो सकती है कार्रवाई

डीआईजी ने कहा कि संस्थान को पहले भी नोटिस जारी किया जा चुका है। पूर्व में एसडीओ और फायर विभाग की संयुक्त जांच में भी कई कमियां उजागर हुई थीं। इसके बावजूद सुरक्षा मानकों को पूरी तरह दुरुस्त नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू नहीं किए गए तो कोचिंग संस्थान को बंद करने जैसी कार्रवाई पर भी विचार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव पर तेज हुई हलचल, शाम 6 बजे सीएम आवास में होगी महागठबंधन की अहम बैठक

फायरिंग और बवाल के बाद बढ़ी जांच

गौरतलब है कि 2 जून को पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग और हंगामे की घटना सामने आई थी। मामले में पुलिस ने ज्ञान बिंदु संस्थान के संस्थापक रोशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में सामने आए कुछ वीडियो और शिकायतों के आधार पर खान सर के दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया। इसके बाद रोशन आनंद की शिकायत पर खान सर के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस जांच जारी

सूत्रों के मुताबिक दर्ज मामले में पुलिस खान सर से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर फायर सेफ्टी विभाग ने संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी खामियां दूर करने का निर्देश दिया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि संस्थान प्रशासन 15 दिनों के भीतर फायर सेफ्टी मानकों को पूरा कर पाता है या नहीं।

https://samacharpost.live/2026/06/bihar-lpg-cylinder-price-hike-patna-rate-rs1040/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment