मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बीजेपी ने पवन सिंह को बनाया एमएलसी उम्मीदवार, बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा की सूची में सबसे ज्यादा चर्चा भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह के नाम को लेकर हो रही है। पार्टी ने उन्हें विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है।

बीजेपी-जेडीयू ने घोषित किए उम्मीदवार

भाजपा ने कुल चार उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला प्रजापति के नाम भी शामिल हैं। वहीं जेडीयू ने भी अपने चार उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिससे एनडीए ने चुनावी रणनीति को मजबूत करने की कोशिश की है। जेडीयू की सूची में निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति और ललन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा लोजपा (रामविलास) की ओर से अशरफ अंसारी को टिकट दिया गया है। उम्मीदवार बनने के बाद पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने लिखा कि वह जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: सुरक्षा वापसी के बाद पटना में सियासी बवाल, राबड़ी आवास पर बढ़ा तनाव

रवि किशन और मनोज तिवारी ने दी बधाई

पवन सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्हें फिल्म और राजनीतिक जगत से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। सांसद रवि किशन और मनोज तिवारी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके राजनीतिक सफर के लिए सफलता की कामना की है। बिहार की इस चुनावी प्रक्रिया में उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब राजनीतिक समीकरण और भी दिलचस्प होते जा रहे हैं।

https://samacharpost.live/2026/06/rabri-devi-security-withdrawal-controversy-rjd-protest-bihar-politics/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment