मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मुख्यमंत्री ने विभागीय समीक्षा बैठक स्थगित कर राज्यसभा चुनाव पर किया मंथन, दिल्ली दौरे की भी चर्चा तेज

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को प्रस्तावित विभागीय समीक्षा बैठक को स्थगित कर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्यसभा चुनाव को लेकर सीएम आवास में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। मुख्यमंत्री 25 मई से लगातार विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकें कर रहे थे, जो 11 जून तक प्रस्तावित थीं। हालांकि राजनीतिक गतिविधियों में तेजी के चलते आज की समीक्षा बैठक स्थगित कर दी गई। इसके बाद सीएम ने पार्टी स्तर पर राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक मंथन किया।

यह भी पढ़ें :35 वर्षों से हरियाली की अलख जगा रहे राखोहरि महतो, 10 हजार से अधिक पेड़ लगाकर बने मिसाल

राज्यसभा चुनाव को लेकर तेज हुई राजनीतिक हलचल

कांग्रेस द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद झारखंड की सियासत में सरगर्मी बढ़ गई है। ऐसे में सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे और उम्मीदवार चयन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) अपने संभावित प्रत्याशी के नाम पर विचार कर रही है। साथ ही यह भी चर्चा है कि यदि कांग्रेस के साथ सहमति नहीं बनती है, तो JMM दूसरी सीट पर भी उम्मीदवार उतारने पर विचार कर सकती है। सीएम हाउस में हुई इस बैठक में मंत्रियों और वरिष्ठ विधायकों के साथ रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने भी हाल ही में मीडिया बातचीत में इस राजनीतिक समीकरण के संकेत दिए थे।

दिल्ली दौरे की भी अटकलें

राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे की भी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि इस पर अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव को लेकर आगामी दिनों में झारखंड की सियासत और अधिक गरमा सकती है।

https://samacharpost.live/2026/06/rakhohari-mahto-planted-10000-trees-in-rahe-ranchi-environment-day/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment