मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

विद्यासागर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर उबाल, 10 जून को विशाल धरना; मांगें नहीं मानी गईं तो चक्का जाम की चेतावनी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा: विद्यासागर रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। करमाटांड़ प्रखंड के यज्ञ मैदान में आयोजित सर्वदलीय बैठक में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने रेल प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों की कथित उदासीनता पर नाराजगी जताई। बैठक में 10 जून को विद्यासागर स्टेशन परिसर में विशाल धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विद्यासागर रेलवे स्टेशन को रेलवे द्वारा “आदर्श स्टेशन” का दर्जा दिया गया है और इसके विकास व सौंदर्यीकरण पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। इसके बावजूद कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों का यहां ठहराव नहीं है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

समय-सारिणी से परेशान यात्री

ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान ट्रेन समय-सारिणी यात्रियों की जरूरतों के अनुरूप नहीं है। डाउन लाइन में सुबह 8 बजे लोकल ट्रेन गुजरने के बाद दोपहर 12 बजे तक कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं रहती। दोपहर 3 बजे तक भी कोई अन्य लोकल ट्रेन नहीं चलती। अप लाइन में सुबह 10:30 बजे के बाद सीधे शाम 7 बजे तक किसी लोकल ट्रेन का ठहराव नहीं है। इस लंबे अंतराल से दैनिक यात्रियों, व्यापारियों, छात्रों और इलाज के लिए आने-जाने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में कहा गया कि इस समस्या को लेकर कई बार सांसद नलिन सोरेन, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, सांसद निशिकांत दुबे तथा रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। लोगों ने हाल ही में शुरू हुई आसनसोल-गिरिडीह-रांची ट्रेन और आसनसोल-पटना लोकल ट्रेन का विद्यासागर स्टेशन पर ठहराव नहीं दिए जाने पर भी नाराजगी जताई।

यह भी पढ़ें: खान सर कोचिंग विवाद में नया मोड़, वायरल वीडियो के बाद दो सहयोगी हिरासत में

ये हैं आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगें

बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित मांगें रखी गईं, डाउन लाइन में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच एक लोकल ट्रेन का ठहराव। अप लाइन में दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे के बीच एक लोकल ट्रेन का संचालन। जनशताब्दी एक्सप्रेस का विद्यासागर स्टेशन पर ठहराव। कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों को पुनः शुरू करना अथवा उनके विकल्प के रूप में नई लोकल ट्रेनें चलाना।

10 जून को धरना, बाजार भी रहेगा बंद

मांगों के समर्थन में 10 जून को सुबह 10 बजे से विद्यासागर रेलवे स्टेशन परिसर में एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन को समर्थन देने के लिए करमाटांड़ मुख्य बाजार, गणपत महतो चौक और सुभाष चौक की दुकानें भी पहली पाली में बंद रखने का निर्णय लिया गया है। बैठक में स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के बाद भी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती है, तो आने वाले दिनों में विद्यासागर स्टेशन पर रेल चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। बैठक में रामप्रसाद मंडल, रामरतन मंडल, नीलांबर मंडल, राजेश कुमार मंडल, बलबीर यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://samacharpost.live/2026/06/khan-sir-coaching-controversy-new-video-two-associates-detained-patna/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment