मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में 4 की मौत, स्वास्थ्य मंत्री बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : मुजफ्फरपुर जिले के प्रसाद हॉस्पिटल में हुए भीषण अग्निकांड में आधिकारिक तौर पर चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे के बाद बिहार सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात करीब 3:30 बजे मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

स्वास्थ्य मंत्री ने जताया शोक

घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल में आग लगने से लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज और राहत-बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया है। मंत्री ने कहा कि हादसे के कारणों की गहन जांच कराई जाएगी और जो भी व्यक्ति या संस्था इसके लिए जिम्मेदार होगी, उसकी जवाबदेही तय की जाएगी।

डिप्टी सीएम ने भी जताई संवेदना

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि किसी अस्पताल में इस तरह की दुर्घटना होना बेहद गंभीर मामला है। सरकार यह पता लगाएगी कि आग लगने के पीछे क्या कारण थे और अस्पताल में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रत्येक पीड़ित परिवार को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि देने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें: ड्रिंक एंड ड्राइव में 10 हजार का चालान, फिर DC-SSP कार्यालय के बाहर बैठकर पीने लगा शराब; युवक के दावे से छिड़ी बहस

जांच रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि हादसा तकनीकी खामी, लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुआ। राज्य सरकार ने भरोसा दिलाया है कि मामले में किसी भी स्तर पर दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

https://samacharpost.live/2026/06/jamshedpur-drink-and-drive-challan-youth-protest-dc-ssp-office/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment