मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मुजफ्फरपुर अस्पताल हादसा: CM सम्राट चौधरी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का निर्देश

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दर्दनाक हादसे में करीब 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन को त्वरित राहत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें :मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: ICU में लगी आग, कई मरीजों की मौत

मुख्यमंत्री ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। साथ ही शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं। उन्होंने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके अलावा घायलों के बेहतर इलाज के लिए अस्पतालों में सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है।

प्रसाद हॉस्पिटल में देर रात लगी भीषण आग

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अस्पताल का ICU समेत कई महत्वपूर्ण हिस्से इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मरीजों और उनके परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। कई मरीजों को धुएं और आग के बीच सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के समय अस्पताल में दो दर्जन से अधिक मरीज भर्ती थे, जिनमें कई गंभीर मरीज ICU में इलाजरत थे। आग और धुएं के कारण राहत एवं बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया गया।

मृतकों की संख्या पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

प्रारंभिक रिपोर्टों में करीब 10 लोगों की मौत की आशंका जताई गई है, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कई अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। साथ ही अस्पताल की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, फायर सेफ्टी मानकों और अग्निशमन उपकरणों की भी जांच की जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/06/muzaffarpur-prasad-hospital-icu-fire-incident-patients-rescued/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment