मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर बड़ा फैसला, हर महीने 10 तारीख को खाते में आएगी राशि

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुकों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। अब राज्य के सभी पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में हर महीने की 10 तारीख को पेंशन की राशि अनिवार्य रूप से ट्रांसफर की जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में लाभुकों के खातों में निर्धारित तिथि तक पेंशन की राशि पहुंच जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें :झारखंड में जमीन रिकॉर्ड होंगे डिजिटल, छात्रों को मिलेगी ई-साइकिल; हेमंत सोरेन ने लिए कई बड़े फैसले

आंगनबाड़ी सेवाओं की होगी तकनीकी निगरानी

बैठक में मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए सेविकाओं और लक्षित बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने तकनीक के माध्यम से आंगनबाड़ी सेवाओं की नियमित निगरानी करने और विभाग में रिक्त पदों को जल्द भरने के निर्देश भी दिए।

सामाजिक कल्याण योजनाओं का बढ़ेगा दायरा

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परवरिश योजना सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने योजनाओं के तहत दी जाने वाली सहायता राशि और सुविधाओं की समीक्षा करने पर भी जोर दिया। इसके अलावा, आंगनबाड़ी केंद्रों को और मजबूत बनाने के लिए कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत सहयोग की संभावनाएं तलाशने का निर्देश दिया गया।

निवेश और कारोबार को बढ़ावा देने पर जोर

बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में निवेश और व्यवसाय को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को लाइसेंस, अनुमति और निरीक्षण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए ठोस प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्योगों, निवेशकों, स्टार्टअप्स और आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं के लिए बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अनावश्यक अनुपालनों को समाप्त कर बिहार में निवेश और कारोबार के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया जाना चाहिए।

https://samacharpost.live/2026/06/jharkhand-land-record-digital-e-cycle-plan/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment