मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना कर्मचारी संघ का विशाल धरना, हजारों कर्मचारियों ने उठाई आवाज

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा :चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को जनरल मैनेजर कार्यालय के बाहर आर.के. गेट के सामने विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। संघ के अध्यक्ष दिनेश पाठक के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी और विभिन्न समूहों के लोग शामिल हुए। भारी बारिश के बावजूद कर्मचारियों का उत्साह कम नहीं हुआ। हजारों कर्मचारियों ने “रेलवे बचाओ, सीएलडब्ल्यू बचाओ, रोजगार बचाओ” के नारे लगाए और अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन संघ के महामंत्री अनुज कुमार ने किया।

यह भी पढ़ें :झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, CM हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रभारी के. राजू

कई पदाधिकारियों ने उठाई कर्मचारियों की समस्याएं

धरना प्रदर्शन को संघ के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र सिन्हा, कार्यकारिणी अध्यक्ष आशीष मुखर्जी समेत कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि रेलवे में लगातार पदों की कटौती की जा रही है, जिससे कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ता जा रहा है। उन्होंने मांग की कि पूरे रेलवे में करीब 30 हजार पदों की कटौती पर तुरंत रोक लगाई जाए। साथ ही ग्रुप डी कर्मचारियों की नियुक्ति जल्द शुरू करने और अप्रेंटिसशिप कर चुके युवाओं को नियुक्ति में प्राथमिकता देने की मांग भी उठाई गई।

कर्मचारियों ने रखीं कई अहम मांगें

धरना के दौरान कर्मचारियों ने कई अन्य मांगें भी प्रशासन के सामने रखीं। इनमें वर्कशॉप में कार्यरत लैब कर्मचारियों को प्रोत्साहन भत्ता देने, रेलवे क्वार्टरों का नवीनीकरण कराने और चित्तरंजन में कानून व्यवस्था सुधारने की मांग शामिल रही। इसके अलावा बंगाल सरकार द्वारा लिए जा रहे प्रोफेशनल टैक्स को समाप्त करने, मैकेनिकल विभाग में ग्रेड-1 पदोन्नति जल्द करने और एसी इंस्टॉलेशन के लिए कर्मचारियों से लिए गए अतिरिक्त पैसे वापस करने की मांग भी उठाई गई।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। धरना में पीओएफ और पीओएच बंद करने, सीएमटी कैडर में प्रोत्साहन देने और फिटर ग्रेड-II से ग्रेड-I में जल्द पदोन्नति जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया। कर्मचारियों ने साफ संकेत दिया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

https://samacharpost.live/2026/05/jharkhand-rajya-sabha-election-congress-leaders-meet-hemant-soren-seat-sharing-discussion/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment