मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना के बाढ़ में गंगा नदी में नाव पलटी, 2 लोगों की मौत; 5 लापता

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : पटना के बाढ़ अनुमंडल स्थित उमानाथ गंगा घाट पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। गंगा नदी में एक नाव पलटने से दो लोगों की डूबकर मौत हो गई, जबकि पांच लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार नाव में 14 से 15 लोग सवार थे। इनमें से सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सभी लोग दियारा इलाके में सब्जी तोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान तेज हवा चलने लगी, जिससे नाव असंतुलित होकर गंगा नदी में पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसके कारण हादसा और गंभीर हो गया।

SDRF चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बाढ़ थाना प्रभारी ब्रजकिशोर सिंह, एसडीएम गरिमा लोहिया, अंचलाधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह के गावां हाट में छेड़खानी के आरोप पर युवक की चप्पलों से पिटाई

क्षमता से ज्यादा सवारी बनी हादसे की वजह

स्थानीय लोगों ने बताया कि उमानाथ घाट से प्रतिदिन बड़ी संख्या में नावें दियारा क्षेत्र के लिए चलती हैं। एक नाव पर करीब 10 लोगों के बैठने की क्षमता होती है, लेकिन अक्सर 20 तक लोग सवार हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि ओवरलोडिंग की वजह से ही यह हादसा हुआ है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

https://samacharpost.live/2026/05/giridih-gawan-market-women-beat-youth-over-harassment-allegation/

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment