Samachar Post रिपोर्टर, रांची: केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान रांची में इंस्टीट्यूशनल एथिक्स कमेटी (IEC) की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीन महत्वपूर्ण शोध प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिन पर समिति के सदस्यों द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। शोध प्रस्ताव डॉ. सौरभ खानरा, डॉ. अनिरुद्ध मुखर्जी और डॉ. वरुण एस. मेहता द्वारा प्रस्तुत किए गए। तीनों विशेषज्ञ केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान, रांची के मनोचिकित्सा विभाग में प्राध्यापक हैं।
स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग में पंजीकृत है समिति
संस्थान के लिए यह गौरव की बात है कि केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान, रांची की इंस्टीट्यूशनल एथिक्स कमेटी भारत सरकार के (स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग में पंजीकृत है। समिति का गठन संस्थान के निदेशक डॉ. वी. के. चौधरी द्वारा किया गया है। समिति के अध्यक्ष डॉ. राज कुमार हैं, जबकि उपाध्यक्ष डॉ. अमूल रंजन सिंह हैं। समिति में चिकित्सा, कानून, दर्शनशास्त्र, सामाजिक क्षेत्र और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। सदस्यों में डॉ. आभा कुमारी, डॉ. कौशिक बागची, डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता, डॉ. राजा राम महतो समेत कई विशेषज्ञ शामिल हैं। इसके अलावा डॉ. अविनाश शर्मा, डॉ. आलोक प्रताप,डॉ. रोशन खानांडे, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, सुश्री अलीशा अरोड़ा और डॉ. उमेश एस भी समिति का हिस्सा हैं।
यह भी पढ़ें: दुमका में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से छात्रा की मौत
नैतिक और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा
बैठक में प्रस्तुत शोध प्रस्तावों की नैतिकता, गुणवत्ता और अनुसंधान मानकों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई। समिति ने अनुसंधान कार्यों में पारदर्शिता और नैतिक मानकों के पालन पर विशेष जोर दिया। संस्थान का मानना है कि यह एथिक्स कमेटी भविष्य में केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में नैतिक एवं गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।