मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

शादी का झांसा देकर पटना के कारोबारी से 74.92 लाख की ठगी, बिटकॉइन निवेश के नाम पर फंसाया

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :बिहार की राजधानी पटना में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक कारोबारी को शादी का झांसा देकर 74.92 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोप है कि फेसबुक पर दोस्ती करने वाली एक महिला ने खुद को बेंगलुरु की फैशन डिजाइनर बताकर कारोबारी को अपने जाल में फंसाया। मामला पटना के चौक थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ित कारोबारी ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें :बिहार में पुलिस की हुई तलाशी! सोनू-मोनू गैंग के ठिकाने पर पहुंचे जवानों को गुर्गों ने रोका

फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती

पीड़ित कारोबारी के अनुसार फेसबुक के जरिए उसकी एक महिला से दोस्ती हुई थी। महिला ने खुद को बेंगलुरु की फैशन डिजाइनर बताया और धीरे-धीरे कारोबारी से भावनात्मक संबंध बना लिए। कुछ समय बाद महिला ने कारोबारी को बिटकॉइन ट्रेडिंग के जरिए कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच दिया।

फर्जी वेबसाइट पर कराया निवेश

कारोबारी ने बताया कि महिला के कहने पर उसने एक कथित निवेश वेबसाइट पर पैसे लगाने शुरू किए। शुरुआत में ठगों ने भरोसा जीतने के लिए 20 हजार रुपये के निवेश पर 1.16 लाख रुपये के फर्जी मुनाफे का स्क्रीनशॉट दिखाया। इस झांसे में आकर कारोबारी ने अलग-अलग किस्तों में कुल 47 बार ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किए और 74.92 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

पैसे निकालने पर मांगी गई अतिरिक्त रकम

मामले का खुलासा तब हुआ जब कारोबारी ने निवेश की गई रकम निकालने की कोशिश की। आरोप है कि वेबसाइट की ओर से पैसा रिलीज करने के बदले 25 प्रतिशत अतिरिक्त राशि “सिक्योरिटी मनी” के रूप में जमा करने की मांग की गई। इसके बाद कारोबारी को ठगी का शक हुआ। जांच-पड़ताल करने पर उसे एहसास हुआ कि वह साइबर ठगों के जाल में फंस चुका है।

साइबर थाने में दर्ज हुई शिकायत

मामले की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। बिहार में हाल के दिनों में साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। पुलिस लोगों से सोशल मीडिया और ऑनलाइन निवेश से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की अपील कर रही है।

https://samacharpost.live/2026/05/bihar-sonu-monu-gang-police-search-viral-video/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment