मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

NEET पेपर लीक मामले पर जमशेदपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर में NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साकची आमबागान से उपायुक्त कार्यालय तक मार्च निकालकर जमकर नारेबाजी की।

परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ी को लेकर जताई नाराजगी

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों पर चिंता जताई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी वर्षों तक मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन प्रश्नपत्र लीक होने जैसी घटनाओं से उन्हें मानसिक दबाव और अनिश्चितता का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: “सिर्फ बैठकें नहीं, परिणाम चाहिए”, कुलपति सम्मेलन में बोले राज्यपाल

शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भरोसा शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता पर कमजोर हो रहा है। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कानून लागू किए जाएं। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने की बात कही। NEET पेपर लीक मामले को लेकर राज्य में राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती नजर आ रही हैं।

https://samacharpost.live/2026/05/governor-santosh-gangwar-on-jharkhand-higher-education-system/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment