Samachar Post रिपोर्टर, रांची :JAC ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। परिषद ने उम्मीदवारों की मांग और प्राप्त सुझावों को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला लिया है। अब अभ्यर्थी 2 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस फैसले से उन उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय मिलेगा, जो किसी कारणवश तय समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर पाए थे।
यह भी पढ़ें :हजारीबाग की बेटियों के लिए बैडमिंटन में बड़ा मौका, 26 मई से शुरू होगा ट्रायल
21 अप्रैल से शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया
JAC की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार JTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू की गई थी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित थी, लेकिन अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए इसे आगे बढ़ा दिया गया है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापन संख्या 24/2026 की अन्य सभी शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी।
आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है पूरी जानकारी
परिषद ने उम्मीदवारों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले JTET 2026 से जुड़ी सभी गाइडलाइन और जरूरी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। परीक्षा, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारियां JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही अभ्यर्थियों को समय-समय पर जारी होने वाले अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह भी दी गई है।
शिक्षा के साथ सह-शैक्षिक गतिविधियों पर भी जोर
जारी सूचना में यह भी कहा गया है कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल और सह-शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देना जरूरी है। शिक्षकों को भी विद्यार्थियों को इन गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया जा रहा है।
Reporter | Samachar Post