मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में CBI की बड़ी कार्रवाई, GST के सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर घूसखोरी में गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : गिरिडीह में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेंट्रल जीएसटी विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों को घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया और कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह पूरा मामला बिरनी प्रखंड के खाखीपीपर निवासी राजू अंसारी की शिकायत से जुड़ा है। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जीएसटी अधिकारियों ने पहले फर्जी टैक्स नोटिस भेजा और बाद में मामले को “सेटलमेंट” के नाम पर खत्म करने के लिए रिश्वत की मांग की।

95 लाख के नोटिस से शुरू हुआ विवाद

शिकायत के अनुसार, वर्ष 2023 में चार्टर्ड अकाउंटेंट अनीश कुमार सेठ के साथ मिलकर सुपरिटेंडेंट बुद्धेश्वर सुंडी और इंस्पेक्टर बिरजू कुमार ने राजू अंसारी को 95 लाख रुपये का जीएसटी नोटिस भेजा था। बाद में मामले को निपटाने के लिए पहले 90 हजार रुपये और फिर 65 हजार रुपये में सौदा तय करने की बात सामने आई।

यह भी पढ़ें: रांची में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 23 मई को बूथों पर जारी होगी नई सूची

ट्रैप में फंसे अधिकारी

योजना के तहत शिकायतकर्ता 50 हजार रुपये लेकर जीएसटी कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि रकम सीधे न लेकर किसी अन्य व्यक्ति के जरिए सुपरिटेंडेंट के घर भेजी गई। इसी दौरान सीबीआई ने पहले से ट्रैप तैयार कर रखा था। नोटों पर विशेष केमिकल लगाया गया था ताकि लेनदेन की पुष्टि हो सके। सीबीआई टीम ने करीब 13 घंटे तक पूछताछ की। जांच में रिश्वत की रकम की पुष्टि होने के बाद सुपरिटेंडेंट बुद्धेश्वर सुंडी और इंस्पेक्टर बिरजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

कई जगहों पर छापेमारी

सीबीआई ने इस मामले में बिहार और झारखंड के कई स्थानों पर भी छापेमारी की है।अधिकारियों के घर, रिश्तेदारों और अन्य ठिकानों पर दस्तावेज, बैंक लेनदेन और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।केंद्रीय जांच ब्यूरो की इस कार्रवाई के बाद पूरे विभाग में सख्ती और जांच का माहौल बन गया है, और आगे और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/05/ranchi-voter-list-update-new-electoral-roll-booth-check-23-may/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment