मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नीतीश का ‘मंगलवार मॉडल’ खत्म, अब बुधवार को होगी बिहार कैबिनेट की बैठक

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार: बिहार की राजनीति में लंबे समय से चली आ रही कैबिनेट बैठक की परंपरा में अब बदलाव देखने को मिल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  के कार्यकाल में जहां कैबिनेट बैठकें आमतौर पर मंगलवार को आयोजित होती थीं, वहीं अब सम्राट चौधरी सरकार ने इसे बदलते हुए बुधवार का दिन तय किया है। सम्राट सरकार की पांचवीं अहम कैबिनेट बैठक आज शाम 5:30 बजे बुलाई गई है। इस बदलाव को लेकर प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि सरकार प्रशासनिक कार्यशैली में बदलाव और निर्णय प्रक्रिया को अधिक तेज व लचीला बनाने की दिशा में कदम उठा रही है।

नौकरी और विकास योजनाओं पर हो सकता है बड़ा फैसला

सूत्रों के मुताबिक, आज की कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। खासतौर पर राज्य में लंबित बहाली प्रक्रियाओं और युवाओं को रोजगार देने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस और तकनीकी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को गति देने के लिए सरकार अहम निर्णय ले सकती है। इसके अलावा सड़क, पुल, पेयजल, बिजली और शहरी विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर परीक्षा

ग्रामीण विकास योजनाओं पर भी रहेगा फोकस

सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए नई योजनाओं पर भी विचार कर सकती है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि बैठक में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने और विभिन्न विभागों के लंबित मामलों को जल्द निपटाने पर जोर रहेगा। फिलहाल राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजरें शाम 5:30 बजे होने वाली इस कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई हैं।

https://samacharpost.live/2026/05/ranchi-upsc-prelims-2026-exam-centers-security-arrangements-guidelines/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment