मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में विशेष सशस्त्र बल के 15,821 पदों पर भर्ती, पूर्व सैनिकों को मिलेगा बड़ा मौका

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष सशस्त्र पुलिस (SAP) के 15,821 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस भर्ती के लिए सेना कल्याण रोजगार संगठन दानापुर कैंट को नोडल एजेंसी बनाया गया है। भर्ती रैली का आयोजन 1 जून से 6 जून तक किया जाएगा। यह प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।

यह भी पढ़ें :बोकारो में जयराम प्रसाद पर फायरिंग, जमीन विवाद में हमले की आशंका

पहली बार अर्द्धसैनिक बलों के रिटायर्ड जवानों को मौका

इस बार भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। पहली बार केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों जैसे CRPF, BSFऔर ITBP के सेवानिवृत्त जवानों को भी आवेदन करने का अवसर दिया गया है। भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 52 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। भर्ती रैली का आयोजन दानापुर कैंट स्थित सेना रोजगार कल्याण संगठन (AREO) कार्यालय के माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर अपने मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा। सबसे पहले दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके बाद वॉक-इन इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

उम्मीदवारों के लिए तय की गई अहम शर्तें

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदक का बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी है। इसके अलावा आधुनिक हथियारों के संचालन का अनुभव भी अनिवार्य रखा गया है। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि आपदा प्रबंधन, बम निरोधक कार्य, ड्राइविंग, तैराकी, डाइविंग और मोटरबोट संचालन का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों को सीधे मिलेगा नियुक्ति पत्र

भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने का दावा किया गया है। योग्य पाए जाने वाले उम्मीदवारों को सीधे नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इसे बिहार के पूर्व सैनिकों और अनुभवी जवानों के लिए रोजगार का बड़ा अवसर माना जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/05/bokaro-firing-jairam-prasad-shot-and-stabbed-over-land-dispute/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment