Samachar Post डेस्क, बिहार : मुंगेर में वट सावित्री पूजा की खरीदारी के लिए बाजार जा रही महिला की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब उसकी 12 वर्षीय बेटी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
बाजार जाते समय हुआ हादसा
घटना नया रामनगर थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी बाजार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, महिला अपनी बेटी के साथ पूजा की सामग्री खरीदने बाजार गई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृत बच्ची की पहचान केसोपुर गांव निवासी प्रमोद पासवान की 12 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: झारखंड में 35 बालू घाटों से खनन को मंजूरी, आज से शुरू होगा वैध उठाव
सड़क जाम कर लोगों ने किया विरोध
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला। आक्रोशित लोगों ने NH-80 को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मृतक परिवार को मुआवजा देने की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। फिलहाल फरार चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।