मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

ब्लैकआउट के दौरान व्यापारी की हत्या पर सरकार घिरी, तेजस्वी यादव ने उठाए गंभीर सवाल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार: तेजस्वी यादव ने पटना में ब्लैकआउट के दौरान हुई एक व्यापारी की हत्या को लेकर बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार अब “अपराधियों की सहयोगी” बन चुकी है।

ब्लैकआउट के कुछ मिनट बाद हुई वारदात

तेजस्वी यादव ने कहा कि राजधानी पटना में सरकार की ओर से ब्लैकआउट किया गया था और इसी दौरान अपराधियों ने एक व्यापारी को गोली मार दी। उनके मुताबिक, ब्लैकआउट के महज पांच मिनट बाद अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर आसानी से फरार हो गए। घायल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि यह महज संयोग नहीं माना जा सकता और पूरे मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: सरायकेला के कान्दरबेड़ा नाव घाट में युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

राजद नेता ने कहा कि जिस सरकार को जनता ने अपराध रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी थी, वही अब अपराधियों की मददगार नजर आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है और सरकार अपराध नियंत्रण में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

उच्चस्तरीय जांच की मांग

तेजस्वी यादव ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि ब्लैकआउट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी और अपराधी इतनी आसानी से वारदात को अंजाम देकर कैसे फरार हो गए। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि यह साफ हो सके कि कहीं अपराधियों और सत्ता में बैठे लोगों के बीच किसी प्रकार की सांठगांठ तो नहीं है।

https://samacharpost.live/2026/05/saraikela-kanderbera-boat-ghat-youth-body-found/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment