मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे 18 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए यह बड़ी खबर है। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों के बीच उत्साह का माहौल है। छात्र अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अपना परिणाम देख सकते हैं।

इन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट इन प्लेटफॉर्म के जरिए देख सकते हैं:

  • CBSE Results Portal
  • CBSE Official Website
  • DigiLocker
  • UMANG

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और अन्य जरूरी जानकारी तैयार रखनी होगी।

यह भी पढ़ें: जामताड़ा में गेमिंग एप के जरिए ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

ऐसे चेक करें CBSE 12वीं का रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।सबसे पहले CBSE Results Portal पर जाएं। होमपेज पर “CBSE Class 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें। सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

डिजिलॉकर और उमंग ऐप से भी मिलेगी मार्कशीट

यदि वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण परेशानी हो रही है, तो छात्र DigiLocker और UMANG के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद काफी उपयोगी मानी जाती है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छात्रों के लिए SMS और IVRS जैसी ऑफलाइन सुविधाएं भी उपलब्ध कराई हैं। जिन छात्रों को इंटरनेट की समस्या हो रही है, वे इन विकल्पों का इस्तेमाल कर अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

रिजल्ट चेक करते समय छात्र अपनी जानकारी सही-सही भरें और घबराएं नहीं। ऑनलाइन दिखाई देने वाली मार्कशीट अस्थायी हो सकती है। मूल अंकपत्र और अन्य दस्तावेज बाद में स्कूल से प्राप्त किए जा सकेंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अनधिकृत वेबसाइट या संदिग्ध लिंक पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें।

https://samacharpost.live/2026/05/jamtara-cyber-fraud-gaming-app-two-arrested/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment