मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JAC 12वीं रिजल्ट जारी, लेकिन सरायकेला के JKSJM कॉलेज के 600 छात्र अब भी इंतजार में

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,सरायकेला :झारखंड में JAC द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी हुए कई दिन बीत चुके हैं। राज्यभर में छात्र सफलता का जश्न मना रहे हैं, लेकिन सरायकेला-खरसावां जिले के JKSJM इंटर कॉलेज के करीब 600 छात्र-छात्राएं अब भी अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। कॉलेज के कला, वाणिज्य और विज्ञान तीनों संकाय के विद्यार्थियों का रिजल्ट अब तक जारी नहीं हो सका है, जिससे छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें :आंधी-तूफान का असर, 52 साल में पहली बार दो दिनों के लिए बंद हुआ पटना जू

वेबसाइट पर दिखा “प्रिंसिपल से संपर्क करें” संदेश

6 मई को JAC ने पूरे राज्य का इंटर रिजल्ट जारी किया था। लाखों छात्रों ने अपना परिणाम देखा, लेकिन JKSJM इंटर कॉलेज के छात्रों को वेबसाइट पर रिजल्ट की जगह “प्रिंसिपल से संपर्क करें” का संदेश दिखाई दिया। छात्रों का कहना है कि जब वे कॉलेज पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि यूजर आईडी और पासवर्ड से जुड़ी तकनीकी समस्या है और अगले दिन सुबह तक मामला ठीक हो जाएगा। हालांकि कई दिन बीत जाने के बाद भी रिजल्ट जारी नहीं हुआ।

एडमिशन को लेकर बढ़ी चिंता

रिजल्ट जारी नहीं होने से छात्र दूसरे कॉलेजों में नामांकन नहीं ले पा रहे हैं। कई संस्थानों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और सीटें भी भरने लगी हैं। छात्रों का कहना है कि उन्हें लगातार “आज-कल” कहकर टाला जा रहा है, जबकि उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है।

इंटरनल मार्क्स में गड़बड़ी की बात

कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि मामले को लेकर JAC कार्यालय से संपर्क किया गया है और जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कॉलेज के प्रिंसिपल के मुताबिक इंटरनल मार्क्स के मिलान में गड़बड़ी की वजह से रिजल्ट रोका गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि सोमवार तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा। हालांकि सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि इंटरनल मार्क्स में समस्या थी, तो इसकी जानकारी पहले क्यों नहीं हो सकी और पूरे कॉलेज के सैकड़ों छात्रों का परिणाम क्यों अटक गया।

पहले भी उठ चुके हैं शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

गौरतलब है कि नीमडीह प्रखंड पहले भी शिक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा में रहा है। हाल ही में इसी क्षेत्र से आठवीं बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के वंचित रहने का मामला भी सामने आया था। लगातार सामने आ रही शैक्षणिक अव्यवस्थाओं ने छात्रों और अभिभावकों की चिंता और बढ़ा दी है।

https://samacharpost.live/2026/05/patna-zoo-closed-for-two-days-after-storm-and-heavy-rain/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment