Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा :जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने रविवार को जिले में विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए खुद झाड़ू उठाकर सफाई की। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ पुलिस लाइन तथा विभिन्न पुलिस कार्यालय परिसरों में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के तहत कार्यालय परिसर, बैरक, परिसर मार्ग और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। एसपी के निर्देश पर जिले के सभी पुलिस कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने मिलकर अपने कार्यस्थलों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें :तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, शपथ लेते ही 200 यूनिट फ्री बिजली का ऐलान
“पुलिसकर्मी खुद करें अपने कार्यालय और आवास की सफाई”
अभियान के दौरान एसपी शंभू कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण न केवल कार्यक्षमता बढ़ाता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को नियमित रूप से अपने कार्यालय और रहने के स्थान की सफाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सिर्फ अभियान नहीं, बल्कि दैनिक आदत बननी चाहिए। साथ ही परिसर में गंदगी नहीं फैलने देने और समाज को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।
जिलेभर में हो रही पहल की सराहना
एसपी की इस पहल की जिलेभर में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिसकर्मी खुद सफाई अभियान में हिस्सा लेंगे, तो समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और आम लोग भी स्वच्छता के प्रति अधिक जागरूक होंगे। लोगों ने इसे प्रशासन और समाज के बीच बेहतर तालमेल की दिशा में एक अच्छी पहल बताया है।
Reporter | Samachar Post