मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मिलीं भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से शनिवार को भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। अभिनेत्री ने मंत्री बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

मुलाकात की जानकारी खुद निशांत कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा कि बिहार की बेटी और भोजपुरी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री अक्षरा सिंह से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि हम सभी बिहार की तरक्की चाहते हैं। मंत्री के अनुसार, मुलाकात के दौरान बिहारी भाषाओं की फिल्मों के निर्माण और क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देने जैसे कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें: लखीसराय में बड़ा हादसा, किऊल नदी की तेज धारा में बहा बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राजनीतिक और फिल्मी गलियारों में चर्चा

इस मुलाकात के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग इस मुलाकात को सकारात्मक पहल बता रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि यदि सरकार और फिल्म इंडस्ट्री मिलकर काम करें तो भोजपुरी सिनेमा भी दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की तरह नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।

भोजपुरी सिनेमा को बढ़ावा देने पर जोर

भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, लेकिन इंडस्ट्री को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश और संस्थागत सहयोग की जरूरत महसूस की जाती रही है। ऐसे में इस मुलाकात को क्षेत्रीय भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/05/lakhisarai-child-missing-in-kiul-river/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment