मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

135 किमी रफ्तार की आंधी ने मचाई तबाही, बिहार में 9 की मौत; CM सम्राट ने मुआवजे का ऐलान

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार में शुक्रवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। राज्य के अलग-अलग जिलों में हादसों के कारण 9 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा असर राजधानी पटना में देखने को मिला, जहां तेज तूफानी हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।

पटना एयरपोर्ट पर 135 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवा

पटना एयरपोर्ट इलाके में करीब दो मिनट तक चली तेज आंधी ने भारी नुकसान पहुंचाया। मौसम का असर इतना तेज था कि कई बड़े पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिर पड़े। तूफान के कारण राजधानी के कई इलाकों की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट परिसर के पास एक नारियल का पेड़ ऑटो पर गिर गया, जिससे ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें: जामताड़ा मंडल कारा में DC-SP का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं का लिया जायजा

अलग-अलग जिलों में गई 9 लोगों की जान

आंधी-बारिश से जुड़ी घटनाओं में पटना में 4 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा वैशाली में 2, जबकि आरा, समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण में 1-1 व्यक्ति की जान गई। कई जगहों पर पेड़ गिरने, बिजली तार टूटने और दीवार ढहने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मुआवजे का निर्देश

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज करने को कहा गया है। तेज तूफान के कारण राजधानी समेत कई जिलों में यातायात प्रभावित रहा। सड़कों पर पेड़ गिरने से लंबा जाम लग गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन की टीमें नुकसान का आकलन करने में जुटी हैं।

https://samacharpost.live/2026/05/jamtara-mandal-kara-dc-sp-surprise-inspection/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment