मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमुई में ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक गंभीर घायल, चौरा चौक के पास हादसा

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार: जमुई में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक और ई-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना जमुई-गिधौर मुख्य मार्ग पर चौरा चौक के समीप हुई। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक चौक पर सवारी उतार रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान 45 वर्षीय मोहम्मद निशार के रूप में हुई है। राहत की बात यह रही कि घटना में अन्य कोई यात्री घायल नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: छपरा-सीवान एनएच पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, कई घायल

हादसे के बाद फरार हुआ ट्रक चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

https://samacharpost.live/2026/05/saran-chhapra-siwan-highway-road-accident-three-dead/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment