मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

छपरा-सीवान एनएच पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, कई घायल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :सारण जिले में शुक्रवार सुबह छपरा-सीवान नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनवार फ्लाईओवर के पास अनियंत्रित ट्रक और पिकअप वैन के बीच आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें :प्लान के बिना चालू हुई सिकनी कोलियरी फिर बंद, 6000 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकार थे सवार

मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वैन में आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकार सवार थे, जो रसूलपुर से खैरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उनकी गाड़ी की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन में दो बाराती भी मौजूद थे, जो हादसे की चपेट में आ गए।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

सभी घायलों को इलाज के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में आर्केस्ट्रा पार्टी के महिला और पुरुष कलाकार शामिल बताए जा रहे हैं।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस फिलहाल मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/05/jsmdc-sikni-colliery-production-stopped-workers-crisis/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment