मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्लाबोल, मटका लेकर डीसी ऑफिस पहुंचे रघुवर दास और पूर्णिमा साहू

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :जमशेदपुर में बिजली कटौती और पानी संकट को लेकर भाजपा ने गुरुवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा साहू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित पार्टी कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता सिर पर पानी से भरे मटके लेकर पहुंचे। कई मटकों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पोस्टर भी लगाए गए थे। “बिजली दो, पानी दो”, “जनता त्रस्त, सरकार मस्त” और “हेमंत सरकार जवाब दो” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

यह भी पढ़ें :CCTV टेंडर में धांधली का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

भीषण गर्मी में जनता परेशान : भाजपा

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी के बीच शहर और ग्रामीण इलाकों में लगातार बिजली कटौती हो रही है। कई क्षेत्रों में घंटों बिजली नहीं रहने से आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। साथ ही पेयजल संकट ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने कहा कि सरकार जनता की बुनियादी समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। जमशेदपुर जैसे औद्योगिक शहर में भी यदि लोगों को नियमित बिजली और पानी नहीं मिल रहा है, तो यह सरकार की विफलता है।

राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

रघुवर दास ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द बिजली और पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो भाजपा राज्यव्यापी आंदोलन करेगी। वहीं विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि भाजपा जनता की आवाज बनकर सड़क पर उतरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मोहल्लों में लोग रातभर बिजली कटौती से परेशान हैं और पानी के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है।

डीसी कार्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा

भारी भीड़ को देखते हुए उपायुक्त कार्यालय के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और इलाके में बैरिकेडिंग की गई। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने नियमित बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट के समाधान और खराब ट्रांसफार्मरों को जल्द बदलने की मांग की।

प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के अंत में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, सुबोध झा, प्रेम झा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://samacharpost.live/2026/05/babulal-marandi-letter-hemant-soren-cctv-installation-tender-irregularities/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment